चुड़ैल का बदला - चुड़ैल की कहानी हिन्दी में (सर्वश्रेष्ठ लिखित कहानी)
चुड़ैल का बदला - चुड़ैल की कहानी हिन्दी में (सर्वश्रेष्ठ लिखित कहानी) एक बहुत ही सुन्दर गांव था। जिसका नाम था बीरनगर। यहां सभी लोग बहुत ही खुशी से रहते थे। गांव में सब कुछ ठीक चल रहा था और इसी बीच अमेरिका से एक परिवार अपने पुश्तैनी घर में रहने आता है, उस परिवार में पति-पत्नी और उनका छोटा बेटा था, जो अपनी हवेली में रहने आए थे। सभी के आते ही गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि यह परिवार कोई और नहीं बल्कि इस गांव में रहने वाले एक बूढ़े जमींदार का था और गांव वाले उनका बहुत सम्मान करते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक एक दिन इस परिवार के बच्चे की तबीयत खराब होने लगी। सभी ने सोचा कि शायद मौसम में बदलाव की वजह से ऐसा हुआ होगा। लेकिन मामला कुछ और ही था। धीरे-धीरे लड़के का चेहरा नीला पड़ने लगा। आनन-फानन में परिवार ने डॉक्टर को बुलाया और जब डॉक्टर को भी कुछ समझ नहीं आया तो उसने उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए पास के अस्पताल में बुलाया ताकि बच्चे की बीमारी का पता चल सके। परिवार ने डॉक्टर की सलाह के अनुसार अस्पताल जाना जरूरी समझा। तमाम जांचों के बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ। जैसे...